Homeप्रदेश"झारखंड आंदोलन के स्तंभ को खोया — कुंदन चंद्रवंशी की भावुक प्रतिक्रिया"

“झारखंड आंदोलन के स्तंभ को खोया — कुंदन चंद्रवंशी की भावुक प्रतिक्रिया”

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी ने व्यक्त किया गहरा शोकझारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और आदिवासी समाज की पहचान दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर आजसू छात्र संघ के जिलाध्यक्ष कुंदन चंद्रवंशी ने गहरा शोक प्रकट किया है।अपने शोक संदेश में श्री चंद्रवंशी ने कहा:”शिबू सोरेन जी का निधन झारखंड की राजनीतिक और सामाजिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने जीवन भर आदिवासी समाज के हक, सम्मान और अस्तित्व की रक्षा के लिए संघर्ष किया। वे झारखंड आंदोलन के स्तंभ और युवाओं के लिए प्रेरणा थे।”उन्होंने आगे कहा:”झारखंड की माटी के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। जल, जंगल और जमीन के लिए उनका त्याग और संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।”

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
42.1 ° C
42.1 °
42.1 °
7 %
6.6kmh
3 %
Tue
42 °
Wed
42 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
45 °

Most Popular