HomeUncategorizedराष्ट्रीय जनता दल गढ़वा जिला संगठनात्मक चुनाव (2025-2028) की प्रक्रिया प्रारंभजिला निर्वाचन...

राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा जिला संगठनात्मक चुनाव (2025-2028) की प्रक्रिया प्रारंभजिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद शेख खुर्शीद खान एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद सैफुल्लाह खान का जिला कार्यालय में स्वागत

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट (7209697957)

राष्ट्रीय जनता दल गढ़वा जिला के संगठनात्मक सत्र 2025-2028 के चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DRO) मोहम्मद शेख खुर्शीद खान एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी (ADRO) मोहम्मद सैफुल्लाह खान का आगमन आज राजद जिला कार्यालय, अशोक विहार, गढ़वा में हुआ। इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया

बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा गढ़वा जिले के सभी 20 प्रखंडों के लिए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी की घोषणा की गई। साथ ही निर्देशित किया गया कि तय समयसीमा में सभी प्रखंडों में अध्यक्ष पद का चुनाव संपन्न कर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराया जाए।जिला अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। प्रदेश स्तर पर यह तिथि 5 जून से 11 जून 2025 के बीच निर्धारित की गई है, इसी दौरान गढ़वा जिला अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा।इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

जिनमें शामिल थे:जमीरुद्दीन अंसारी (प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ),रामनाथ पासवान (प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षक प्रकोष्ठ),धर्मराज राम (जिला प्रधान महासचिव),डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष),राजेश्वर गुप्ता (उपाध्यक्ष),महेंद्र पाल, लाल मोहम्मद खान (महासचिव),विनोद यादव, मकसूद अंसारी, विनोद चंद्रवंशी, अताउर रहमान (सचिवगण),साथ ही सभी 20 प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, महिला जिलाध्यक्ष रूदा देवी, शांति देवी, सोनी देवी, नूरजहां खातून, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष मुकेश राम एवं बड़ी संख्या में समर्पित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.5 ° C
26.5 °
26.5 °
76 %
1.8kmh
100 %
Thu
26 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °

Most Popular