HomeUncategorizedगढ़वा में कांग्रेस संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर...

गढ़वा में कांग्रेस संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर बल

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

गढ़वा में कांग्रेस संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर बल

गढ़वा, झारखंड – आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी के नेतृत्व में गढ़वा परिसदन भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने की।प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “संगठन सर्वोपरि है। वर्ष 2025 कांग्रेस के लिए संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण का वर्ष है। हमारा उद्देश्य है कि जिला, प्रखंड, पंचायत, मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए ताकि आगामी समय में किसी भी चुनावी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।”प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्री शांतनु मिश्रा ने कहा कि, “जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को धारदार एवं सक्रिय बनाना हमारी प्राथमिकता है।”बैठक में जिला अध्यक्ष श्री ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने प्रखंड पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि वे शीघ्र ही अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में जाकर प्रखंड अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर समितियों का गठन करें और सूची जिला कार्यालय में प्रस्तुत करें।झारखंड प्रदेश गो-रक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री राजीव रंजन प्रसाद ने संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आगमन की सूचना रात 11:00 बजे प्राप्त हुई, इसके बावजूद 95% पदाधिकारी अल्प समय में उपस्थित रहे, जो जिला संगठन की सक्रियता को दर्शाता है। इसके लिए उन्होंने जिला अध्यक्ष श्री अंसारी को विशेष बधाई दी।इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख नेताओं में शामिल रहे: जिला पर्यवेक्षक सत्यनारायण सिंह, संजय सिंह खरवार, दिवाकर शुक्ला, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र नाथ तिवारी, उदय नारायण तिवारी, अलख निरंजन चौबे, एससी सेल अध्यक्ष मानिक राम, आशिक अंसारी, श्रीकांत तिवारी, राम करेश चौबे, राम बृक्ष यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष खुर्शीद आलम, सुधीर कुमार चंद्रवंशी, नासिर इकबाल खान, प्रभात दुबे, ओम प्रकाश चौबे, उदय राम, सोशल मीडिया प्रभारी मोसाहिद हुसैन, जवाहर राम, आशिफ खान, बजेंद्र चौधरी, मेराज आलम, नूतन गुप्ता, जमशेद आलम, संजय पासवान, कुश सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता।बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं आगामी रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
26.5 ° C
26.5 °
26.5 °
76 %
1.8kmh
100 %
Thu
26 °
Fri
31 °
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
33 °

Most Popular