HomeUncategorizedराष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के टीम मैनेजर बने...

राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के टीम मैनेजर बने ओम प्रकाश गुप्ताराष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के टीम मैनेजर बने ओम प्रकाश गुप्ता

दिनांक 19 दिसंबर से 23 दिसंबर 2025 तक रुद्रपुर (उत्तराखंड) में आयोजित होने वाली 77वीं सीनियर, 54वीं जूनियर एवं 40वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिता के लिए ओम प्रकाश गुप्ता को झारखंड साइकिलिंग टीम का टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव श्री शैलेंद्र पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि ओम प्रकाश गुप्ता इससे पूर्व जिला, राज्य, राष्ट्रीय स्कूल खेल एवं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

उनके कुशल अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए टीम मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।श्री पाठक ने पूर्ण विश्वास जताया कि ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में झारखंड के बालक एवं बालिका खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और राज्य को गौरवान्वित करेंगे।टीम मैनेजर बनाए जाने पर पूर्व मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, अध्यक्ष डॉ. मधु कांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, सुरजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, राजकुमार मेहता, दिलीप गुप्ता, दीपक हेंब्रम, प्रणेती दास, राम कुमार भट्ट, नीतीश निशांत, अनिता कुमारी, अनिल पांडे, अरविंद दुबे, चंद्रबहादुर सिंह, गढ़वा ओलंपिक संघ के संरक्षक,

राकेश पाल, रेखा चौबे, उदय नारायण तिवारी, ओम प्रकाश तिवारी, नितिन तिवारी, रामप्रवेश तिवारी, राघवेंद्र नारायण सिंह, जितेंद्र सिन्हा, मनोज संसई, किशोर कुणाल, धर्मेंद्र पाल, प्रभात तिवारी, अभिषेक कुमार, सत्येंद्र यादव, अजयकांत, सुशील तिवारी, दीपक कुमार, राजन कुमार, संतोष कुमार, प्रीतम गोंड सहित कई खेलप्रेमियों ने बधाई दी।इस संबंध में जानकारी गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे ने दी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
25 %
1.6kmh
89 %
Sun
29 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
37 °

Most Popular