Homeबड़ी ख़बरें‘संकल्प से सफलता’—पलामू में 12वीं छात्रों के लिए रसायन विज्ञान की विशेष...

‘संकल्प से सफलता’—पलामू में 12वीं छात्रों के लिए रसायन विज्ञान की विशेष ऑनलाइन कक्षा

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

पलामू से एक शानदार और प्रेरक पहल सामने आई है।जिले में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और 2026 बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया कार्यक्रम — ‘शिक्षक–छात्र परीक्षा संवाद 2026’ लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है।शनिवार की रात 8 बजे आयोजित रसायन विज्ञान की विशेष ऑनलाइन कक्षा में न सिर्फ मेदिनीनगर, बल्कि हैदरनगर, मनातू, पाण्डु और सुदूर ग्रामीण इलाकों के छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

इंटरैक्टिव सेशन बना आकर्षण का केंद्रपूरे जिले के प्रखंडों से जुड़े छात्रों ने सत्र के दौरान रसायन विज्ञान से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।विशेष रूप से हैदरनगर, मनातू, सतबरवा और पाण्डु ब्लॉक के छात्रों नेसिलेबस, एग्ज़ाम पैटर्न, ऑर्गेनिक और इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के कठिन टॉपिक पर अपनी शंकाएं रखीं,जिनका समाधान विशेषज्ञ शिक्षकों ने बहुत ही सरल भाषा में किया।

विशेषज्ञ पैनल ने दिया मार्गदर्शनइस ऑनलाइन “शैक्षणिक महाकुंभ” में रसायन विज्ञान के दिग्गज शिक्षा विशेषज्ञों ने छात्रों को दिशा प्रदान की।पैनल में शामिल थे—प्रो. डॉ. भव्य प्रकाश पांडे, विभागाध्यक्ष रसायन शास्त्र, एस.एस.जे.एस.एन. महाविद्यालय, गढ़वाश्रीमती प्रीति कुमारी, पीजीटी रसायन विज्ञान, सूरत प्लस टू उच्च विद्यालय, लोहड़ाश्री अजीम अंसारी, पीजीटी रसायन, महात्मा गांधी +2 विद्यालय, ऊंटारी रोडश्री अभिषेक पांडेय, पीजीटी रसायन, केजी गर्ल्स सीएम स्कूलश्री मनोज कुमार मार्था, पीजीटी रसायन, महात्मा गांधी +2 विद्यालय पोलपोलश्री राहुल जायसवाल, पीजीटी रसायन, आर.के. सर्वोदय +2 हाई स्कूल सतबरवा

“सभी शिक्षकों के सहयोग से ही पलामू अच्छा प्रदर्शन करेगा” — अभिषेककार्यक्रम के कार्य-सहायक संयोजक और आर.के. +2 हाई स्कूल सतबरवा के PGT भौतिकी श्री अभिषेक कुमार तिवारी ने कहा कियह मुहिम नवंबर और दिसंबर के हर शनिवार रात 8 से 9 बजे तक जारी रहेगी।उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों से अपील की कि वेअपने विद्यालय के रसायन विज्ञान के छात्रों को इस कार्यक्रम से जोड़ें,ताकि उन्हें घर बैठे विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिल सके।

🔹 अगले शनिवार का विषय📌 अगले शनिवार: अंग्रेजी की विशेष ऑनलाइन कक्षा (रात 8–9 बजे, गूगल मीट के माध्यम से)

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
33.9 ° C
33.9 °
33.9 °
29 %
2.8kmh
0 %
Tue
34 °
Wed
36 °
Thu
39 °
Fri
40 °
Sat
40 °

Most Popular