Homeखेलराज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में गढ़वा का परचम

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में गढ़वा का परचम

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

दिनांक 30–31 अगस्त 2025 को बोकारो में आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर/सीनियर जूडो प्रतियोगिता 2025–26 में गढ़वा के संकेत कुमार उपाध्याय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर वर्ग के –60 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

गढ़वा आगमन पर संघ पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत कर हौसला-अफ़जाई की।जूडो जैसे कठिन खेल में राज्य स्तर पर पदक जीतना निश्चित रूप से गढ़वा खेल जगत के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि है।संकेत कुमार उपाध्याय को बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से —

गढ़वा ओलंपिक संघ अध्यक्ष शैलेंद्र पाठक संरक्षक अनिता दत्त, राकेश पाल, रेखा चौबेवरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी महासचिव आलोक मिश्रा झामुमो खेल मोर्चा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता सहित कई पदाधिकारी और खेल प्रेमी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
7 %
6kmh
0 %
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular