Homeशिक्षापलामू के आतिफ और अद्विक राज्य में प्रथम, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता...

पलामू के आतिफ और अद्विक राज्य में प्रथम, राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए चयनित

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

रांची/पलामू। पलामू जिले ने एक बार फिर विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से रांची के जिला स्कूल में आयोजित 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में पलामू के दो छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय छतरपुर के छात्र आतिफ राजा ने प्राकृतिक कृषि विषय पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल शाहपुर के अद्विक अग्रवाल ने संसाधन प्रबंधन विषय पर दूसरा स्थान हासिल किया। अब दोनों छात्र मुंबई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे

इस अवसर पर सहायक जिला नोडल पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि “पलामू के बच्चों में परिस्थितियों का विश्लेषण करने, परिकल्पनाएं बनाने और समाधान ढूंढने की क्षमता सबसे ज्यादा है। यही कारण है कि यहां से बाल वैज्ञानिक लगातार उभर रहे हैं।”

सतबरवा के शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे पलामू जिले के विज्ञान विद्यार्थियों को समर्पित है और उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पलामू का परचम लहराएगा

समारोह में माध्यमिक शिक्षा निदेशक श्री राजेश प्रसाद तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को मेडल, मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
7 %
6kmh
0 %
Tue
32 °
Wed
35 °
Thu
36 °
Fri
36 °
Sat
36 °

Most Popular