सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट
। झारखंड सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग, जिला गढ़वा द्वारा जिले के विभिन्न बालू घाटों के आवंटन के लिए ई-नीलामी की अधिसूचना जारी की गई है। यह प्रक्रिया झारखंड सैंड माइनिंग रूल्स, 2025 के तहत कैटेगरी-2 बालू घाटों के लिए की जा रही है।जिले के कुल आठ समूह (ग्रुप A से H) बनाए गए हैं, जिनमें अलग-अलग बालू घाट शामिल हैं। इच्छुक बोलीदाता केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही नीलामी में भाग ले सकेंगे।

समूहवार बालू घाटों की सूची :
ग्रुप A (NIT 1/2025)बरडीहा घाट समूह (गौरा घाट-3, गौरा घाट-3A)ग्रुप B (NIT 2/2025)सरेय घाट समूह (सरेय घाट-4)ग्रुप C (NIT 3/2025)फरी घाट समूह (फरी घाट-5-1, सोनहो घाट-5-2, सोनहो घाट-6)ग्रुप D (NIT 4/2025)जोखो–नगवांर घाट समूह (जोखो घाट-7)ग्रुप E (NIT 5/2025)जपरी–अकौरी घाट समूह (गौरा घाट-1, गौरा घाट-2, सोनहो घाट-2)ग्रुप F (NIT 6/2025)सोनहो घाट समूह (सोनहो घाट-3)ग्रुप G (NIT 7/2025)अरघोरी घाट समूह (गौरा घाट-4, गौरा घाट-5, सोनहो घाट-5)ग्रुप H (NIT 8/2025)महुलिया घाट समूह (गौरा घाट-6, गौरा घाट-7, गौरा घाट-8, गौरा घाट-9, गौरा घाट-10)

महत्वपूर्ण तिथियाँ :निविदा दस्तावेज अपलोड – 30 अगस्त 2025निविदा डाउनलोड व अपलोड प्रारंभ – 01 सितम्बर 2025 (सुबह 10:30 बजे से)तकनीकी बोली जमा करने की अंतिम तिथि – 10 सितम्बर 2025 (शाम 5:00 बजे तक)तकनीकी बोली खोले जाने की तिथि – 13 सितम्बर 2025 (शाम 5:00 बजे)वित्तीय बोली खोले जाने की तिथि – 16 सितम्बर 2025 (सुबह 10:00 बजे से)

अन्य निर्देश :नीलामी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल www.jharkhandtenders.gov.in के माध्यम से होगी।इच्छुक व्यक्ति/कंपनी/HUF को उक्त पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है।विस्तृत जानकारी जिला गढ़वा की आधिकारिक वेबसाइट www.garhwa.nic.in एवं ई-टेंडरिंग पोर्टल पर उपलब्ध है।जिला प्रशासन का कहना है कि ई-नीलामी प्रक्रिया से पारदर्शिता बनी रहेगी और राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।





