Homeबड़ी ख़बरेंवंदे मातरम् : भारत की आत्मा और राष्ट्रीयता की शाश्वत अभिव्यक्ति

वंदे मातरम् : भारत की आत्मा और राष्ट्रीयता की शाश्वत अभिव्यक्ति

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

गढ़वा । राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के गायन के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल्याणपुर स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक रूप से वंदे मातरम् के गायन के साथ की गई। इसके पश्चात उपस्थित जनों ने एक स्वर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाए,

जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का अमर मंत्र है। यह गीत हिंदुस्तान के प्रति समर्पण, त्याग और एकता की भावना को प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गीत का गायन प्रत्येक भारतीय में राष्ट्र के प्रति प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को जागृत करता है।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय ने कहा कि वंदे मातरम् भक्ति और शक्ति का सामूहिक स्वरूप है।

शिक्षक, किसान, सैनिक या आम नागरिक — जो भी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करता है, वही सच्चा राष्ट्रभक्त है। उन्होंने कहा कि जब हम वंदे मातरम् का गौरव ऊँचा करते हैं, तब देश का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होता है।वहीं भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि वंदे मातरम् भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणा स्रोत रहा है।

यह गीत अंग्रेजी हुकूमत के समय हर क्रांतिकारी के होठों पर गूंजता था। आज भी यह गीत देशभक्ति और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इसके गायन से मन राष्ट्रप्रेम और आत्मबल से भर जाता है।कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने मिलकर वंदे मातरम् के गौरवपूर्ण इतिहास को नमन किया और राष्ट्र की अखंडता तथा एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
26.2 ° C
26.2 °
26.2 °
20 %
3.4kmh
0 %
Tue
26 °
Wed
26 °
Thu
26 °
Fri
26 °
Sat
26 °

Most Popular