Homeबड़ी ख़बरेंराजकीयकृत सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा में ऑनलाइन मार्गदर्शन सत्र

राजकीयकृत सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय सतबरवा में ऑनलाइन मार्गदर्शन सत्र

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

सतबरवा (पलामू): राजकीयकृत सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय, सतबरवा में शनिवार को जूम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में RDDE सह DEO, पलामू श्री सौरभ प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला प्रशिक्षण महाविद्यालय डायट पलामू की प्राचार्य सुश्री अमृता सिंह शामिल हुईं।सत्र का संयोजन विद्यालय के भौतिक शास्त्र शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी ने किया।श्री सौरभ प्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बार-बार रिवीजन, गणित की प्रैक्टिस, कमजोर बिंदुओं पर विशेष ध्यान, नियमित नोट्स व मोटिवेशनल किताबों के अध्ययन पर जोर दिया। उन्होंने अपनी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा साझा करते हुए विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार दुबे ने कार्यक्रम का संचालन किया।सत्र में नमन पाठक, गौरव कुमार, अनुराग चौहान, वेद पाठक, चांदनी प्रवीण, सना आफरीन, अमन राज समेत कई विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्न पूछे।विद्यालय के शिक्षक सत्य प्रकाश शर्मा, राम रक्षा प्रसाद, दिलीप प्रसाद, भीम यादव, मुकेश तिवारी, नरेंद्र राम, रवि रंजन कुमार सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES
Jharkhand
broken clouds
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
29 %
0.6kmh
68 %
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
38 °
Fri
34 °

Most Popular