Homeबड़ी ख़बरेंएकल अभियान के तहत रंका एसडीओ और डीएसपी ने किया पौधरोपण

एकल अभियान के तहत रंका एसडीओ और डीएसपी ने किया पौधरोपण

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

गढ़वा, चिनिया | एकल विद्यालय अभियान के तत्वावधान में चिनिया प्रखंड के उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रंका के अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप, डीएसपी रोहित रंजन सिंह, एकल अभियान गढ़वा के अध्यक्ष डॉ. पातंजली केशरी समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। सभी ने फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया।एसडीओ रुद्र प्रताप ने पेड़ों को जीवनदायिनी बताते हुए कहा कि, “प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 500 लीटर ऑक्सीजन उपयोग करता है, अतः प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”डीएसपी रोहित रंजन सिंह ने कहा, “पेड़ पर्यावरण से हानिकारक गैसों को सोखते हैं, जल संरक्षण में मदद करते हैं और वर्षा की संभावना को बढ़ाते हैं, जो कृषि के लिए लाभदायक है।”एकल अभियान अध्यक्ष डॉ. केशरी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 25 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया जा चुका है। उन्होंने कहा,

RELATED ARTICLES
Jharkhand
few clouds
26.9 ° C
26.9 °
26.9 °
48 %
1.3kmh
11 %
Tue
27 °
Wed
35 °
Thu
38 °
Fri
39 °
Sat
40 °

Most Popular