Homeप्रदेश“नानक देव की शिक्षाओं से जीवन में आती है नई रोशनी” –...

“नानक देव की शिक्षाओं से जीवन में आती है नई रोशनी” – डॉ. पातंजली केशरी

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

सिख धर्म के प्रवर्तक और प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी की जयंती पर आज गढ़वा के साईं मुहल्ला स्थित आरपी सेवा सदन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में किया गया, जिसमें भाजपा नेता डॉ. पातंजली केशरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत गुरु नानक देव जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।अपने संबोधन में डॉ. केशरी ने कहा कि गुरु नानक देव जी के जीवन से हमें सादगी, प्रेम और सेवा की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने बताया – “गुरु नानक जी ने सिखाया था कि ईश्वर एक है, मन को निर्मल रखो, और सभी से प्रेम करो। लालच और अहंकार त्यागकर, जरूरतमंदों की सेवा में अपने जीवन को समर्पित करो।”

उन्होंने आगे कहा कि जन-सहभागिता, लंगर जैसी परंपराएँ आज भी सामाजिक समानता और मानवता की मिसाल हैं।कार्यक्रम में जयराम पासवान, मोहम्मद जावेद, सुनील कुमार कुशवाहा, रंजना कुजूर, संगीता कुमारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।सभी ने गुरु नानक देव के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
36.3 ° C
36.3 °
36.3 °
8 %
4.3kmh
0 %
Tue
37 °
Wed
42 °
Thu
43 °
Fri
44 °
Sat
45 °

Most Popular