Homeखेलखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शैलेंद्र पाठक बने कंपटीशन मैनेजर

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए शैलेंद्र पाठक बने कंपटीशन मैनेजर

सुनील कुशवाहा की रिपोर्ट

25 नवंबर से 4 दिसंबर तक राजस्थान में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए गढ़वा जिले के जाने-माने स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर शैलेंद्र पाठक को कंपटीशन मैनेजर नियुक्त किया गया है।भारत सरकार के खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) तथा राजस्थान स्पोर्ट्स काउंसिल के संयुक्त प्रयास से यह गेम्स आयोजित हो रहे हैं। गेम्स के दौरान साइकिलिंग इवेंट का संचालन शैलेंद्र पाठक की देखरेख में संपन्न होगा।

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (CFI) के महासचिव सरदार मनिंदर पाल सिंह ने श्री पाठक के लंबे अनुभव और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।पहले भी निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिकाशैलेंद्र पाठक पूर्व में पटना, बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भी कंपटीशन मैनेजर रह चुके हैं, जहाँ उन्होंने अपनी भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाई थी।अपनी नियुक्ति पर श्री पाठक ने CFI के महासचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा:“मैं फेडरेशन की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा और इस बड़े आयोजन को 100% प्रयास के साथ सफल बनाने में अपना योगदान दूंगा।”इधर खेल निदेशालय रांची द्वारा भी शैलेंद्र पाठक को उक्त खेल में भागीदारी हेतु अनुमति प्रदान कर दी गई है। विभाग के अधिकारियों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

लगातार दूसरी बार बड़ी जिम्मेदारी—गढ़वा के लिए गर्वश्री पाठक राज्य के पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्हें लगातार दूसरी बार कंपटीशन मैनेजर की जिम्मेदारी मिली है। यह उपलब्धि खेल जगत में एक मिसाल है।बधाई देने वालों का तांताइस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में—पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पूर्व सांसद बृजमोहन राम,खेल निदेशक शेखर जमुआर,उप विकास आयुक्त गढ़वा पशुपतिनाथ मिश्रा,अपर समाहर्ता राज महेश्वरम,डॉ. मधु कांत पाठक,गढ़वा ओलंपिक संघ संरक्षक राकेश पाल,रेखा चौबे, अनिता दत्त,वरीय उपाध्यक्ष उदय नारायण तिवारी,डॉ. उमेश सहाय, विजय केसरी,आलोक मिश्रा, रणवीर सिंह, जितेंद्र कुमार,राजकुमार मेहता, नरेश कुमार,ओमप्रकाश गुप्ता, चंद्र बहादुर सिंह,दिलीप गुप्ता, राम भट, पंकज अग्रवाल,अनिल पांडे, अरविंद दुबे,राघवेंद्र नारायण सिंह, ओमप्रकाश तिवारी,रामप्रवेश तिवारी, नितिन तिवारी,धर्मेंद्र पाल, सत्येंद्र यादव,किशोर कुणाल, दीपक कुमार,अरविंद कुमार, अजय कांतआदि प्रमुख लोग शामिल हैं।इसकी जानकारी गढ़वा साइक्लिंग संघ के कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने दी।

RELATED ARTICLES
Jharkhand
clear sky
25.3 ° C
25.3 °
25.3 °
22 %
0.6kmh
0 %
Sat
25 °
Sun
26 °
Mon
27 °
Tue
27 °
Wed
27 °

Most Popular